रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक अभियुक्त को गणेशपुर के पास से गिरफ्तार कर भेजा जेल
चोरी के आरोपित अभियुक्त को पुलिस ने बाइक समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त के ऊपर पूर्व से ही कोतवाली में कई मुकदमे चोरी के दर्ज हैं।पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश लगातार की जा रही थी।परंतु अभियुक्त फरार चल रहा था।मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त को धर दबोचा, पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया है।