पूर्णिया पूर्व: बेलौरी स्थित पानी टंकी फैक्ट्री में करंट के चपेट में आने से 3 मजदूर झुलसे, GMCH में कराया गया भर्ती
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी स्थित पानी टंकी फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से तीन मजदूर झुलस गए। तीनों मजदूरों को GMCH में भर्ती कराया गया है। झुलसे मजदूरों की पहचान रंजीत पोद्दार के पुत्र भोला कुमार, नारायणपुर गांव निवासी जोगिंदर शर्मा के पुत्र सोनू कुमार और बेलौरी निवासी अजय सिंह के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।