समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन स्कूल में आज वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह एमएलसी संजय मयूख और शीतल कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।