भिवानी: गांव पुर में शराब ठेके पर गाड़ी सवार युवकों ने सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर छीने पैसे और अन्य सामान
आजाद पुत्र रामकुमार गांव बड़सी निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं गांव पुर में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता हूं शराब ठेका पर एक गाड़ी में चार युवक सवार होकर आए और आते ही उन्होंने मेरी आंखों में मिर्ची डालकर दुकान में रखा गला लूट कर ले गए जिसमें 10000 की नगदी थी। इसके साथ-साथ वह वहां से एक बीयर की पेटी भी ले गए इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।