खैरना बाजार के पास सूरी फार्म निवासी अखिलेश सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून में आईएमए की पासिंग आउट परेड में उन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर देशसेवा की शपथ ली। अखिलेश सिंह की प्रारंभिक शिक्षा खैरना स्कॉलर होम भुजान विद्यालय से हुई, जबकि माध्यमिक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई।