नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी बायपास मोड़ के आगे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने दूध से भरे कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।