सोलानी पार्क के पास गंगनहर से निकलकर एक मगरमच्छ का बच्चा सड़क पर आ गया। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ बच्चे मगरमच्छ के बच्चे को पत्थर मार रहे थे। साथ ही यह बच्चा वहां से गुजर रहे वाहनों की चपेट में आकर जान गवा सकता था। सूचना पर पहुंचे मोनू जलवीर ने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया। जिसके बाद यह बच्चा वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है।