लोहरदगा: सदर अंचलाधिकारी के द्वारा छात्र छात्राओं को सदर प्रखंड कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया।
सदर अंचलाधिकारी आशुतोष के द्वारा छात्र छात्राओं को सदर प्रखंड कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया। इन विधार्थियों के द्वारा लोकसभा चुनाव के दरम्यान विभिन्न बूथों में चुनावी ड्यूटी के दौरान सहयोग प्रदान करने का काम किया गया था। पूरे दिन इन विधार्थियों के द्वारा मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने का काम किया गया था। जिसकी वजह से चुनावी कार्यों में सहयोग मिला।