हिलसा: कोरामा गांव में बदमाशों ने तीन व्यक्ति को गोली मारकर किया जख्मी
Hilsa, Nalanda | Aug 24, 2024 चिकसौरा थाना क्षेत्र के कोरामा में बदमाशों ने तीन व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। तीनों जख्मी को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जख्मी की पहचान फुलवरिया के शिव कुमार के 45वर्षीय पुत्र सिद्धनाथ प्रसाद, पार बीघा नगीना प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार, कोरामा के बिजेंद्र प्रसाद के 28वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में किया गया।