करहल थाना क्षेत्र के घिरोर रोड कंचनपुर के पास इटावा जनपद निवासी बाइक सवार अंकित को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकित घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल बाइक सवार अंकित को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती करा दिया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।