सावर: आजादी के बाद पहली बार नाडी गांव में सीसी रोड का हुआ निर्माण, ग्रामीणों ने ठेकेदार का किया स्वागत, गांव में खुशी की लहर
ग्राम पंचायत घटियाली के राजस्व गांव नाडी में आजादी के बाद प्रथम बार गांव में सीसी रोड़ का निर्माण कार्य होने पर रविवार को शाम 5 बजे समाजसेवी भंवर नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए ठेकेदार का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया है।ग्रामीणों ने इसे भंवर नरेन्द्र सिंह का अथक प्रयास बताया।उक्त कार्य ग्राम पंचायत घटियाली द्वारा करवाया जा रहा है।