देेेवरिया: भठवां गांव के पास तेज रफ़्तार चार पहिया ने बाइक सवार को मारी ठोकर व्यक्ति के सिर में लगी गंभीर चोट
Deoria, Deoria | Apr 15, 2024 भाटपार रानी थाना अंतर्गत भठवां गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक सवार को मारी ठोकर हुआ घायल।पंकज तिवारी उम्र लगभग 40 वर्ष जो देवरिया किसी काम से जा रहे थे कि अभी वह भठवां गांव के पास ही पहुंचे थे,कि तेज रफ्तार आ रही चार पहिया ने ठोकर मार दी जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया।