पिनाहट रोड होगावली के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 35 वर्षीय महिला राधा गोस्वामी घायल हो गईं। वह सड़क किनारे खड़ी थीं तभी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मुरैना रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।