मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम पंचायत जुजाखेड़ी में मनरेगा के कार्यों का फर्जी मूल्यांकन करने और शासकीय राशि के गबन मामले में कार्रवाई की गाज जनपद शिक्षा केंद्र बड़वाह के संविदा उपयंत्री सुनील लुटारे पर गिरी है। उसकी सेवा समाप्ति का आदेश कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दिया है।