महुआडांड़: महुआडांड़ में 17वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता सम्पन्न, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
शनिवार से महुआडांड़ में लातेहार जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक रामचंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता की शुरुआत बिरसा चौक से पुरुष एवं महिला वर्ग की 10 किमी दौड़ से हुई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया l