लाडपुरा: मकबरा क्षेत्र के घंटाघर चंद्रघंटा में मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Ladpura, Kota | May 27, 2024 शहर के भीतरी इलाके घंटाघर चंद्रघंटा में मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर आज स्थानीय महिलाओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापान सौंपा।महिलाओं ने कहा इस इलाके में मोबाइल टावर के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और यह जगह अनुकूल नहीं होने के बावजूद भी यहां मोबाइल टावर लगाया गया है।इस टावर के आसपास आपराधिक किस्म के लोगों को जमावड़ा लगा रहता है ।