महाराजगंज: ग्राम सभा रामपुर बल्डीहा में करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर बल्डीहा में मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाने के दौरान हाइटेंशन तार के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामपुर बल्डीहा निवासी चंद्रभान (40) बीते कई वर्षो से डीजे,लाइट, स्पीकर व सजावट का कार्य करता था। गांव के ही बेलवा टोला स्थित हनुमान मंदिर पर कीर्तन का आयोजन किया गया था।