भिवानी: भिवानी के घंटाघर क्षेत्र में रविवार सुबह एक गारमेंट शॉप में आग लगने से लाखों का सामान राख
"भिवानी के घंटाघर चौक से सराय चौपटा रोड पर स्थित एक कपड़ों की दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देखा तो इसकी जानकारी मिली। आग की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।"