धनौरा: दो बच्चों की मां ने मंदिर में जाकर प्रेमी से की शादी, गजरौला में जमकर हुआ हंगामा
संभल निवासी एक महिला की शादी 8 साल पहले रामपुर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच कहा सुनी हो गई, जिसके बाद महिला गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला धुनपुरी में आकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि धुनपुरी निवासी अभिषेक से महिला की जान पहचान हो गई।