अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 27 ए में 68वीं जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
अनूपगढ़ के गांव 27ए में आज सोमवार से 68वीं जिला से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 17 और अंडर 19 बालक बालिका वर्ग अनूपगढ़ जिले की कुल 30 टीमों ने भाग लिया है। संयोजक खालसा स्कूल के निदेशक सुरजीत सिंह खोसा ने बताया कि उद्घाटन मैच में 15 एलएम के सरकारी स्कूल की टीम ने गांव 12 टीके की टीम को 2-0 से हराकर उद्घघाटन मैच जीता है।