कुमैया में शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 12.32 बजे विश्व मृदा दिवस के अवसर पर किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीटीएम रवि कुमार मल्लिक ने किसानों को संबोधित करते हुए मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान मृदा परीक्षण, उर्वरक संतुलन और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी भी दी गई।