निराकारी समाज के लोगों ने गुरुवार की सुबह 9 बजे एक बार फिर ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित सरोवर में स्वच्छता अभियान चलाया। समाज के सदस्यों ने मिलकर सरोवर में जमा गंदगी, कचरा और जलकुंभी को बाहर निकालकर साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों ने सरोवर के आसपास भी सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।