धरियावद: रामनवमी पर धरियावद में पालीवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
रामनवमी पर पालीवाल समाज धरियावद ने शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा खेड़ापति हनुमान जी मंदिर से शुरू हुई जो नगर के हनुमान चौराहा,सुभाष पार्क,बस स्टैंड,सदर बाजार,रावला चौक,कबूतर खाना होते हुए पालीवाल समाज के मांगलिक भवन परिसर पहुंची है।जहां भगवान राम की महाआरती कर प्रसादी का आयोजन किया। शोभायात्रा में पुरुषों ने सफेद वस्त्र और महिलाओं ने चुनरी पहन भाग लिया।