राष्ट्रीय साइकिलिंग यात्रा पर निकली राजगढ़ जिले के छोटे से गांव नाटाराम की बेटी आशा मालवीय का आज मंगल वार की सुबह, 11 बजे पंचमहाल जिले के गोधरा शहर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। 78वें भारतीय सेना दिवस के अवसर पर नारी शक्ति और देश भक्ति का संदेश लेकर आशा राजस्थान के जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान से 11 जनवरी को रवाना हुई।