ओरमांझी: निलंबित राजस्व कर्मचारी को फिर होगी ईडी के सामने के सवाल से सामना ,कोर्ट ने दी-चार दिन की रिमांड
निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रसाद प्रताप को ईडी की विशेष अदालत से फिर चार दिनों की रिमांड ईडी को दिया है।इससे पहले तीन फरवरी को कोर्ट से चार दिनों की रिमांड दी गई थी। रिमांड अवधि पूरा होने के बाद फिर कोर्ट में पेश किया गया।जहां ईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अभी लंबी पूछताछ करनी है। जिसके आधार पर कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है।