ओरमांझी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की प्रेस वार्ता
आज मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि JSSC-CGL प्रश्न पत्र लीक का मामला बेहद संवेदनशील और संगीन है। इस पूरे घोटाले को हेमंत सोरेन के जानकारी में अंजाम दिया गया है। राज्य सरकार छात्रों के उपर एफआईआर दर्ज कर हेमंत के करीबियों को बचाने का प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा एसआईटी जांच का आदेश मामले की लीपापोती करने का प्रयास है।