करछना: साधुकुटी चौराहे पर गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग
करछना थाना से महज 500 मीटर दूरी पर स्थित चौराहे पर बृहस्पतिवार देर शाम को गैस सिलेंडर में आग लग गई। हिंदूपुर निवासी रोशन लाल साहू बीते कई वर्षों से साधुकुटी चौराहे पर तीन मंजिला मकान बनवा कर रह रहे थे। देर शाम को मकान के तीसरे फ्लोर पर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची आग को बुझाया।