गोरखपुर: आगामी बकरीद त्यौहार के मद्देनजर गोरखनाथ थाने पर पीस कमेटी की मीटिंग हुई संपन्न
गोरखनाथ थाना परिसर पर आज CO गोरखनाथ योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई। शांति समिति की बैठक में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग, समाजसेवी, सिविल डिफेंस, मस्जिदों के इमाम और पार्षदों को आमंत्रित किया गया था। चित्र अधिकारी ने लोगों से सद्भाव व भाईचारगी के साथ त्यौहार को मनाने की अपील किया।