पोलायकलां मंडी होली के अवकाश के कारण तीन दिनों तक बंद रहेगी। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने रविवार शाम 5 बजे यह जानकारी दी। मंडी में प्याज और लहसुन की नीलामी 5 मार्च, गुरुवार से फिर से शुरू होगी। मंडी 2 मार्च 2026, सोमवार को होली के अवकाश पर बंद रहेगी। इसके बाद 3 मार्च 2026, मंगलवार और 4 मार्च 2026, बुधवार को भी होली के कारण अवकाश रहेगा।