आगरा: नाई की मंडी नेहरा गली में फोम गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू
Agra, Agra | Jan 20, 2026 आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र की नेहरा गली में स्थित फोम के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचीं तीन दमकल गाड़ियां संकरी गली के कारण अंदर नहीं जा सकीं, बाद में करीब 13 फुट लंबी पाइप जोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल नुकसान का आकलन व कारणों की जांच जारी है।