आगरा: श्री टॉकीज के सामने सवारी उतार रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आगे खड़े ऑटो में घुसी बस, कुछ सवारी घायल
भगवान टॉकीज कट पर सवारी उतार रही रोडवेज बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, बस आगे खड़े टेम्पो में घुस गई, कई यात्री हल्के घायल। मौके पर चीख-पुकार मच गई। भगवान टॉकीज, अबूलाला दरगाह, रामबाग फ्लाईओवर के पास रोडवेज बसें मनमाने ढंग से खड़ी होती हैं, तेज रफ्तार वाहनों से अक्सर खतरा बना रहता है। पुलिस की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।