शनिवार को 2 बजे नौतनवा क्षेत्र के बरवा कला महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा के पहले दिन खेल का शुभारंभ नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी और जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।