अकबरपुर: कुंभी दूध फैक्ट्री के पास दो कारों में हुई टक्कर, कार सवार दो की मौत, दो गंभीर घायल
अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुंभी दूध फैक्ट्री के पास कानपुर की ओर से औरैया की ओर जा रही कार डिवाइडर पार करके दूसरी ओर चली गई थी जो कि औरैया की ओर से आ रही कार से टकरा गई।जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।