शुक्रवार शाम 4 बजे झाबुआ में मीडिया ट्रॉफी-2 के अंतर्गत भेंट होने वाली आकर्षक ट्रॉफियों का भव्य अनावरण पैलेस गार्डन में संपन्न हुआ। आयोजन में पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा और उत्साह से भर दिया। गोरतलब है कि आगामी 19 से 21 दिसंबर तक झाबुआ में मीडिया ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।