आलमनगर मुख्यालय के बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर, हाई स्कूल परिसर में 19 मार्च से 27 मार्च तक रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 19 मार्च को भव्य शोभायात्रा एवं 28 मार्च को प्रतिमा विसर्जन आयोजित होगा। कथावाचक के रूप में चित्रकूट से आचार्य श्री कृपा शंकर जी महाराज पधार रहे हैं। आयोजन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है।