मेरठ: बिजली विभाग की टीम ने सराफा बाजार में लाइन डालने के चक्कर में काट दिए CCTV कनेक्शन
Meerut, Meerut | Feb 12, 2025 मेरठ के सराफा बाजार में बिजली विभाग की टीम ने गजब कारनामा किया। यहां लाइन डालने आई विभाग की टीम ने सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन ही काट दिए। बाजार में सड़कों पर जहां भी सीसीटीवी कैमरा लगे थे लाइन बदलने आई टीम ने सभी के वायर काट दिए। अब सराफा कारोबारी परेशान हैं। परेशान कारोबारियों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग से की है।