राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर महावीर गंज पेट्रोल पंप के निकट एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुससार ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्तिदुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेहोशी की हालत में घायल को मौके पर पहुंची 112 इमरजेंसी सेवा ने तत्काल अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।