परबत्ता: गैस की किल्लत की खबर के बीच परबत्ता में एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़
गैस की किल्लत होने की अफवाह के बीच बुधवार को परबत्ता स्थित एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार की शाम करीब चार बजे तक गैस लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर जुटे रहे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में गैस की कमी होने की खबर फैलने के बाद उपभोक्ता जल्द से जल्द गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे। देखते ही देखते एजेंसी परिसर