बनमनखी। ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर परिषद की सभापति संजना देवी द्वारा मंगलवार को वार्ड संख्या 1 से 14 तक के 800 से अधिक गरीब, असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद कार्यालय परिसर में किया गया।