देबैल हत्या कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। बेचन मुखिया की हत्या मामले में मुख्य आरोपी मो. मुजाहिद ने शनिवार को उदाकिशुनगंज न्यायालय में पुलिस की दबिश के बीच आत्मसमर्पण कर दिया। दस दिन पहले हुए हमले और बाद में हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने सात घंटे तक सड़क जाम कर विरोध किया था। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर रही है।