शाहकुंड: सरहा गांव में पुल ना बनने से नाराज ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का लिया निर्णय
शाहकुंड प्रखंड के बेलतू पंचायत के सरहा गांव में पुल नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सैकड़ों नाराज ग्रामीण ने बैनर पोस्टर लगाकर चुनाव को बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चुनाव में दिग्गज नेता आते हैं, पुल बनाने का वादा करते हैं और हम लोग जीत कर भेजते हैं लेकिन पुल नहीं बनता है।