कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास टी20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाया गया
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक के पास रविवार देर रात करीब 11 बजे टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत पर जश्न मनाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और तिरंगा लहराते, पटाखे जलाते और भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए। बता दें कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।