अरनोद थाना क्षेत्र के खरखड़ा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों खेत में ट्रॉली से देशी खाद बिखेर रहे थे और ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार ट्रॉली से टच हो गया। जानकारी के अनुसार खरखड़ा निवासी गोवर्धन डांगी (60) पुत्र अमृतराम डांगी अपने पुत्र नरेंद्र डांगी