रामपुर: सिविल लाइन पुलिस ने सिविल लाइन इलाके से वादी को जान से मारने की धमकी के आरोप में 4 अभियुक्त 1 अभियुक्ता को किया गिरफ़्तार
Rampur, Rampur | Jul 28, 2024 सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके से वादी को जान से मारने की धमकी के केस में चार अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार करके रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।न्यायालय ने चार अभियुक्त और एक अभियुक्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए जिला जेल भेज दिया है। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने बताया आरोपियों के कब्जे से कुछ पैसा और चैक आदि बरामद किए हैं