मिलक: तहसील क्षेत्र में खेत में सरसों फसल देखने पहुंचे कृषि उपनिदेशक, किसान बोले गेहूं की फसल से ज्यादा सरसों में होगा फायदा
Milak, Rampur | Feb 16, 2024 मिलक क्षेत्र के किसानों का कहना है कि गेहूं से ज्यादा सरसों उगाने में फायदा होने की पूरी उम्मीद है। शुक्रवार को मिलक क्षेत्र के किसानों से खेत में मिलने पहुंचे कृषि उपनिदेशक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जिन किसानों को मुफ्त में सरसों उगाने का बीज दिया है वो किसान सरसों की फसल को लेकर बेहद खुश हैं। बता रहे हैं कि गेहूं की फसल से ज्यादा सरसों को उगाने में फायदा होने की उम्मीद है।