रामसनेही घाट: दरियाबाद कोतवाली अंतर्गत मथुरा नगर के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
दरियाबाद कोतवाली अंतर्गत मथुरा नगर पुलिया के पास ई रिक्शा और बाइक के आमने-सामने की टक्कर हो गई।पांच लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है।बाइक पर सवार मुख्तार अली राजन नूरजहां घायल हो गई। ई-रिक्शा पर सवार बुद्धू और बेचू लाल चोटिल हो गए। जिसमें से नूरजहां राजन बुद्धू और बेचू लाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना आज शनिवार की दोपहर करीब 12:00 की है।