देेेवरिया: गोरखपुर रोड पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराए, दो युवक हुए घायल
Deoria, Deoria | Mar 22, 2025 गोरखपुर रोड पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे जील मोटर के सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान राज यादव (20 वर्ष), पुत्र राजेश यादव, और अंकित यादव पुत्र विजय यादव के रूप मे हुई है।