हिलसा: शहर के स्टेशन रोड में स्वस्थ भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का दिया संदेश
Hilsa, Nalanda | Jun 13, 2024 गुरुवार को हिलसा शहर स्टेशन रोड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हिलसा नगर परिषद को साफ सुथरा रखना को लेकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक मंच के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।