अमोलखोह स्थित अमोलेश्वर धाम आश्रम मे महाशिवरात्रि पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमे 9 फरवरी से 15 फरवरी तक श्री विष्णु महायज्ञ एवं प्रवचन तथा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।बता दें कि यह अमोलेश्वर आश्रम क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जहां श्री भगतगिरी बच्चू महाराज जी के सानिध्य मे कार्यक्रम आयोजित होता है।