जगदीशपुर: पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद भगवान शिव कुशवाहा जगदीशपुर प्रखंड के कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा आज जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के कई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के हरनही निवासी लाल बाबू सिंह के पुत्र अनुज कुमार के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत के चित्र पर उसे अर्पित कर नमन किया।